लखनऊ रेलवे स्टेशन पर RPF और NCB की संयुक्त कार्रवाई में 30 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ, 14 जून 2025:

पूर्वोत्तर रेलवे के बुरहवल पोस्ट अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 लाख रुपये मूल्य का 30 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई 13 जून को प्राप्त एक गोपनीय सूचना के आधार पर 14 जून को लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अंजाम दी गई। संयुक्त टीम में निरीक्षक अजमेर सिंह यादव, उपनिरीक्षक सुश्री ज्योति यादव (पोस्ट ऐशबाग), सउनि श्री जयनाथ व अआशा श्री महेंद्र सिंह (पोस्ट लखनऊ जंक्शन) तथा NCB लखनऊ से उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल रवि कुमार व कांस्टेबल दिनेश पाल शामिल रहे।

टीम ने रणनीति के तहत गाड़ी संख्या 12536 गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच G-16 की शायिका संख्या 2 एवं 7 पर यात्रा कर रहे दो यात्रियों —

  1. सुखल बैठा, उम्र लगभग 65 वर्ष, निवासी ग्राम मुसहरी, थाना धनहा, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार
  2. लीलावती देवी, उम्र लगभग 55 वर्ष, पत्नी श्री सुखल बैठा

— को संदिग्ध मानते हुए जांच के लिए प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर उतारा। इन यात्रियों के पास से कुल 30 पैकेट (प्रत्येक 1 किग्रा) में 30 किलो गांजा बरामद किया गया।

बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹30 लाख आंकी गई है। इस संबंध में NCB लखनऊ में NDPS एक्ट 1985 की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 12/25 दिनांक 14.06.2025 को पंजीकृत किया गया। जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई सुबह 11:00 बजे पूर्ण की गई।

रेलवे सुरक्षा बल व एनसीबी की इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जो रेलवे मार्गों से नशा तस्करी पर सख्त नियंत्रण के प्रयासों का हिस्सा है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान