दुधवनिया बुजुर्ग के अमीरुद्दीन खान ने NEET परीक्षा में रच दिया इतिहास, क्षेत्र का नाम किया रोशन

सिद्धार्थनगर, 15 जून 2025 —
ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग के होनहार छात्र अमीरुद्दीन खान ने NEET 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है। अमीरुद्दीन ने भारत स्तर पर 22791वीं रैंक प्राप्त की है!

इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प की एक मिसाल छिपी है। पिछले वर्ष उन्होंने 643 अंक प्राप्त किए थे, लेकिन सीट न मिलने के कारण उनका चयन नहीं हो सका। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी, हिम्मत और उम्मीद के साथ लगातार मेहनत करते रहे। इस वर्ष उन्होंने अपने प्रयासों को और निखारा और आखिरकार सफलता उनके कदम चूम ही गई।

ग्रामीणों ने अमीरुद्दीन की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है और एक भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। लोग उन्हें प्रेरणा स्रोत मान रहे हैं और उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

"यह आपका हक था, जिसे आपने संघर्षों से पाया," – यह संदेश आज गांव से लेकर सोशल मीडिया तक गूंज रहा है।

अमीरुद्दीन को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
उम्मीद है कि वह न केवल एक सक्षम डॉक्टर बनेंगे, बल्कि एक संवेदनशील और जिम्मेदार इंसान भी बन कर समाज की सेवा करेंगे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान