सिद्धार्थनगर: NEET 2025 में मामा-भांजे की डबल कामयाबी, दुधवनिया बुजुर्ग के इंजेमामुल हक़ और बिशुनपुर चौबे के दानिश फहद ने बढ़ाया जिले का मान

सिद्धार्थनगर, 15 जून 2025 —
जिला सिद्धार्थनगर की धरती एक बार फिर शैक्षिक उपलब्धियों से गौरवान्वित हुई है। तहसील इटवा के ग्राम पंचायत बिशुनपुर चौबे के होनहार छात्र दानिश फहद ने NEET 2025 की कठिन परीक्षा में 25965वीं रैंक प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम रौशन किया है। खास बात यह रही कि दानिश के मामा इंजेमामुल हक़, जो तहसील शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत दुधवानिया बुजुर्ग के निवासी हैं, उन्होंने भी NEET 2025 में 25674वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है।

इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न केवल दोनों परिवारों में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे सिद्धार्थनगर जिले में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। गांव की गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक सिर्फ एक ही चर्चा है — मामा-भांजे की जोड़ी ने कर दिखाया!

दानिश फहद की सफलता पर गांव के लोगों ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे समाज और जिले के लिए गर्व का विषय है। एक बुजुर्ग ग्रामीण ने कहा, "दानिश और इंजेमाम ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।"

शिक्षकों, परिजनों और मित्रों ने भी दोनों छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दानिश की सफलता इस बात का प्रतीक है कि यदि समर्पण हो तो संसाधनों की कमी भी बाधा नहीं बनती।


दोनों युवाओं की यह उपलब्धि न सिर्फ मेडिकल क्षेत्र में उनके पहले कदम की घोषणा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी है। समाज को संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक मिलने की उम्मीद के साथ हम दानिश फहद और इंजेमामुल हक़ को ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान