जोहरी फार्म के अहमद हसन ने NEET 2025 में हासिल की शानदार सफलता, 5034वीं रैंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
नई दिल्ली, 15 जून 2025:
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला स्थित जोहरी फार्म निवासी अहमद हसन ने NEET 2025 परीक्षा में 5034वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अहमद की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे इलाके में भी जश्न जैसा माहौल है।
अहमद हसन की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन-रात एक कर दिया।
शिक्षकों और शुभचिंतकों ने अहमद को इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
अहमद हसन की सफलता युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है कि लगन और मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।