ईदुल अज़हा के मौके पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने मालगहिया गांव का दौरा किया

बढ़नी, सिद्धार्थनगर:
ईदुल अज़हा के पावन मौके पर उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता माता प्रसाद पाण्डेय ने ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मालगहिया गांव का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाक़ात कर ईद की मुबारकबाद दी और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली P D A पर चर्चा हुई।

इस दौरान माता प्रसाद पाण्डेय ने हाल ही में गांव के एक मदरसे को लेकर हुई कार्रवाई पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों पर इस तरह का दबाव लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ज्ञात हो कि मालगहिया गांव में प्रशासनिक दबाव के चलते ग्रामीणों ने स्वयं ही एक मदरसे को ढहा दिया था।

नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन की इस कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि वह सभी धर्मों के प्रति समान दृष्टिकोण रखे और किसी भी समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप न करे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे और पीड़ितों को न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष को बताया कि उन्हें प्रशासन से डर का माहौल महसूस हो रहा है और वे अपनी धार्मिक पहचान को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस पर पाण्डेय ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं और लोकतांत्रिक ढंग से इस मुद्दे को आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर समाजसेवी व समाजवादी नेता मनेंद्र मिश्रा मशाल, वरिष्ठ नागरिक मसूद अजहर खान, मतलूब आलम खान, मजहर हुसैन खान, और मारूफ आलम खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नेता प्रतिपक्ष को गांव की स्थिति से अवगत कराया और सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान