राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया
बढ़नी, सिद्धार्थनगर | 19 जून 2025:
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का आयोजन किया। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी के नेतृत्व में बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य अस्पतालों में फल वितरण कर मरीजों की सेवा की गई।
इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विचारों—सेवा, करुणा और जनकल्याण—को धरातल पर उतारने का प्रयास किया। कार्यक्रम में सोनू तिवारी, फारूक राइनी, लालबाबू, शुभम सोनी, वारिस अली समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लोगों ने इस अवसर पर राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और उनके नेतृत्व में देश में समरसता और समानता की भावना के सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई।