बढ़नी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से राहत, पत्रकारों की पहल लाई रंग
बढ़नी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से राहत, पत्रकारों की पहल लाई रंग
बढ़नी, सिद्धार्थनगर: नगर पंचायत बढ़नी के रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 87ए पर लंबे समय से लग रहे जाम से अब नगरवासियों को राहत मिल गई है। स्थानीय पत्रकारों द्वारा लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने और प्रशासन पर दबाव बनाने के चलते अब अस्थायी डिवाइडर लगा दी गई है। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हुई है। नगरवासियों ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभा रहा है।