विश्व पर्यावरण व खाद्य सुरक्षा दिवस पर टीसम में संगोष्ठी, जागरूकता का संदेश

 मसीहा उबैद सिद्धार्थ ट्रस्ट ने किया आयोजन, विशेषज्ञों ने किया संबोधित

सिद्धार्थनगर । सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम टीसम में रविवार को मसीहा उबैद सिद्धार्थ ट्रस्ट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) और विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (7 जून) के उपलक्ष्य में एक संयुक्त संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संस्थापक डॉक्टर मसीहुद्दीन खान ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक मास्टर ओबैदुल्लाह खान ने की। इस जागरूकता कार्यक्रम में डॉक्टर मसीहुद्दीन खान के साथ ब्रजेश्वरी इंटर कॉलेज घरुआर के पूर्व प्रधानाचार्य और वरिष्ठ पत्रकार परमात्मा प्रसाद उपाध्याय, मास्टर सलाहुद्दीन खान ,कुंवर चंचल पाण्डेय, जियाउलहक ,  शहज़ाद आलम, अशरफ खान उर्फ सैफी खान,  आतिफ मसीह ने बारी-बारी से दोनों विषयों के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को पर्यावरण संरक्षण व खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डॉक्टर मसीहुद्दीन खान, मास्टर सलाहुद्दीन खान, कुंवर चंचल पाण्डेय, अब्दुल हलीम, नौशाद आलम, परमात्मा प्रसाद उपाध्याय, जियाउलहक, उज़ैर   इंजीनियर मसरूर आलम, सैफी खान, शहजाद आलम , अराफात खान,आतिफ मसीह, आसिम मसीह,सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान