पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह समेत चार सुरक्षाकर्मी घायल

गोरखपुर।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर सिकरीगंज थाना क्षेत्र के फरेनिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, विधायक सिंह लखनऊ की ओर अपने काफिले के साथ जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में फतेह बहादुर सिंह के साथ-साथ उनके चार सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत शहर के अग्रवाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, पूर्व मंत्री की स्थिति गंभीर बनी हुई है और शरीर में कई स्थानों पर फ्रैक्चर की आशंका जताई गई है। सुरक्षाकर्मियों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर इलाज जारी है।

फतेह बहादुर सिंह के परिजन, समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच चुके हैं और सभी उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी घटना पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए डॉक्टरों की टीम पूरी सतर्कता के साथ इलाज में जुटी है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान