प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौला भूतहा का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जर्जर भवन पर जताई नाराजगी

बढ़नी, सिद्धार्थनगर।

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने विकास खंड बढ़नी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौला भूतहा का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की जर्जर स्थिति देख डीएम ने गहरी नाराजगी जताई और इसे मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया।

जिलाधिकारी ने भवन की छत और दीवारों की खराब हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि "मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस तरह की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं देना उचित नहीं है।" उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि भवन की गुणवत्ता की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाए।

डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरम्मत कार्य की शुरुआत शीघ्र हो और इसकी प्रगति की जानकारी उन्हें दी जाए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व स्थानीय प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान