ढेबरुआ पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार



बढ़नी, सिद्धार्थनगर | 03 जून 2025

थाना ढेबरुआ पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सुबह दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी माननीय सीजेएम सिद्धार्थनगर द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के अंतर्गत की गई। पहला मामला वाद संख्या 703/22 धारा 138 एनआई एक्ट (दुर्गेश बनाम रजनीश) तथा दूसरा मामला वाद संख्या 414/2000 धारा 7/16 पीएफए अधिनियम से जुड़ा था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. रजनीश जायसवाल पुत्र कैलासनाथ जायसवाल, निवासी वार्ड संख्या 3, लोहियानगर, माता मंदिर के पास, बढ़नी, थाना ढेबरुआ।
  2. अजय कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम बढ़नी बाजार, थाना ढेबरुआ।

दोनों को पुलिस ने सुबह करीब 10:15 बजे कस्बा बढ़नी से गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • उप निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह
  • हेड कांस्टेबल दहारी यादव
  • कांस्टेबल शिव कुमार यादव

थाना ढेबरुआ पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है और अपराधियों में खौफ का माहौल बना है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान