राहुल गांधी का जन्मदिन यूथ कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया, बस स्टॉप तिराहे पर केक काटकर दी शुभकामनाएं

बढ़नी, सिद्धार्थनगर | 19 जून 2025

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विकास खंड बढ़नी के बस स्टॉप तिराहे पर केक काटकर जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहिर की और राहुल गांधी के दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।



कार्यक्रम की अगुवाई यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने की। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अकील अहमद मुन्नू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इस्तियाक अहमद चौधरी, गालिब बिसेन, सोनू तिवारी, फारूक राइनी, शुभम सोनी, लालबाबू, वारिस अली सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय युवा मौजूद रहे।

समारोह में वक्ताओं ने राहुल गांधी की राजनीति में ईमानदारी, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जीवन संघर्षशील युवाओं के लिए एक मिसाल है, जो देशहित में हर चुनौतियों का सामना करते आए हैं।


कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस की नीतियों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश देखने को मिला।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान