तुलसियापुर चौराहे से अहिरौला पीएचसी तक इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने किया उद्घाटन
बढ़नी, सिद्धार्थनगर:
विकासखंड बढ़नी के तुलसियापुर चौराहे से अहिरौला पीएचसी तक 300 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण कार्यक्रम बुधवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। यह निर्माण कार्य पूर्वांचल विकास निधि जिलांश योजना के अंतर्गत 25.85 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि विधायक निधि, पूर्वांचल विकास निधि तथा शासन स्तर से लगातार सड़कों, हाईमास्ट लाइट और सोलर लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि बढ़नी की पीएचसी का उच्चीकरण कर उसे सीएचसी बना दिया गया है और यहां अग्निशमन केंद्र की भी स्वीकृति मिल चुकी है।
विधायक ने कहा कि आने वाले दो वर्षों में शोहरतगढ़ विधानसभा को आदर्श और सुंदर क्षेत्र बनाने के लिए वे सकारात्मक दृष्टिकोण से काम करते रहेंगे।
कार्यक्रम को प्रदीप कमलापुरी, रामदास मौर्य, हरिराम निषाद, शेषमणि प्रजापति, दुर्गा तिवारी, रत्नेश सोनी ने भी संबोधित किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे — प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर, शिवकुमार साहनी, अनिल पासवान, मयंक शुक्ल, राजू मौर्य, अजय वरुण, फूलदेव, लवकुश यादव, आशाराम यादव, रामदेव गुप्ता, शहंशाह आलम, रामनिरंजन, अजय यादव, मोहम्मद रफीक, जगदंबिका शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक।
यह आयोजन स्थानीय विकास की दिशा में एक और ठोस कदम के रूप में देखा जा रहा है।