शादी समारोह में बाइक खड़ी करने को लेकर हिंसक झड़प
बढ़नी, सिद्धार्थनगर: शादी समारोह में बाइक खड़ी करने को लेकर हिंसक झड़प, 18 से अधिक लोग घायल ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पत्थरदेईया गांव में एक शादी समारोह के दौरान बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची ढबेरुआ पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।