ढेबरुआ थाना दिवस में एसडीएम राहुल सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

ढेबरुआ, सिद्धार्थनगर – शनिवार को ढेबरुआ थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में शोहरतगढ़ के उपजिलाधिकारी राहुल सिंह ने जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। दोपहर 3 बजे तक चले इस समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम राहुल सिंह के साथ मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कुल 17 मामलों में फरियादियों ने भूमि विवाद, रास्ते के विवाद, मुआवजा न मिलने और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।

एसडीएम ने गंभीरता से सभी मामलों को सुना और एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। चार अन्य मामलों में राजस्व विभाग की टीम को तत्काल मौके पर भेजने और जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य है कि जनता को त्वरित न्याय और राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे प्रत्येक मामले को गंभीरता से लें और न्याय संगत समाधान सुनिश्चित करें।

फरियादियों ने प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। मौके पर व्यवस्था चुस्त रही और शिकायतकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई दी गई।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान