मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने बढ़नी ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी

बढ़नी, सिद्धार्थनगर:

मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने मंगलवार को बढ़नी ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा, एनआरएलएम, बाल विकास और पंचायत कार्यालयों की गहन जांच की। मनरेगा सेल की खिड़की-दरवाजों की हालत पर नाराजगी जताते हुए तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट लगाने, फाइलों का उचित रखरखाव और रिकॉर्ड संधारण के निर्देश दिए गए।

सीडीओ ने बताया कि 14 ब्लॉकों में निरीक्षण का कार्यक्रम है, जिनमें से 5 का निरीक्षण पूरा हो चुका है। पंचायत भवनों में लटके ताले, बंद सामुदायिक शौचालय और सफाई व्यवस्था पर शीघ्र कार्रवाई की बात कही। मनरेगा में श्रमिकों की संख्या को लेकर गड़बड़ी पर चेतावनी दी कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान