सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी शिनाख्त में जुटी पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया


बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तलकुंडा ग्राम पंचायत अंतर्गत सधुआनगर टोला में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची ढेबरुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस के सामने पहचान की चुनौती बनी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आसपास के इलाकों में लापता व्यक्तियों की सूची खंगाली जा रही है और क्षेत्रीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि मौत एक-दो दिन पहले हुई होगी, हालांकि सटीक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान