बढ़नी चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह की सक्रियता से तस्करी पर लगाम, 6 बोरी उर्वरक बरामद

गुरुजी की कलम से 

बढ़नी, सिद्धार्थनगर: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तस्करी पर नकेल कसते हुए बढ़नी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अनिरुद्ध सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सक्रियता और मृदुभाषी स्वभाव के लिए चर्चित अनिरुद्ध सिंह क्षेत्र में लगातार सराहना बटोर रहे हैं। उनकी कुशल रणनीति और सख्त निगरानी के चलते सीमा पार से होने वाली तस्करी पर काफी हद तक रोक लगी है।

बुधवार को ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी। ग्राम मढनी रोड, इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र से तस्करी के लिए ले जाई जा रही 6 बोरी पशुपति जिंक उर्वरक बरामद की गई। यह कार्यवाही मुकदमा अपराध संख्या NIL/2025 धारा 11 कस्टम अधिनियम बनाम अज्ञात के तहत की गई है। बरामद माल को अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय, बढ़नी भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्यवाई में अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अदनान शेख और कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप सिंह की अहम भूमिका रही। अनिरुद्ध सिंह स्वयं बॉर्डर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, जिससे क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है।

इसके अलावा, चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह स्थानीय ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में भी पूरी निष्ठा से लगे रहते हैं। उनके कुशल प्रबंधन से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होता है और नगरवासियों को निर्बाध यातायात सुविधा मिलती है।

जनहित और कानून व्यवस्था के प्रति उनकी संवेदनशीलता और कार्यशैली उन्हें एक जनप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित करती है। क्षेत्रीय जनता में उनके प्रति गहरी आस्था और सम्मान देखने को मिलता है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान