पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर 40 एस्केलेटर और 60 लिफ्ट उपलब्ध — यात्रियों को हो रही बड़ी सुविधा

गोरखपुर, 14 जून 2025:

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक ढंग से जाने के लिए लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगाए गए हैं। वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर कुल 40 एस्केलेटर और 60 लिफ्ट संचालित हैं, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।

एस्केलेटर की उपलब्धता:

  • इज्जतनगर मंडल: इज्जतनगर स्टेशन – 02
  • लखनऊ मंडल:
    • गोरखपुर स्टेशन – 04
    • लखनऊ जं. स्टेशन – 02
    • गोण्डा स्टेशन – 02
    • बस्ती स्टेशन – 02
    • गोमतीनगर स्टेशन एवं स्टेशन कॉम्प्लेक्स – 12
  • वाराणसी मंडल:
    • बनारस स्टेशन – 04
    • छपरा, मऊ, सीवान, गाजीपुर सिटी, बलिया, देवरिया – प्रत्येक स्टेशन पर 02

लिफ्ट की उपलब्धता:

  • इज्जतनगर मंडल:
    • इज्जतनगर स्टेशन – 03
    • बरेली सिटी स्टेशन – 02
  • लखनऊ मंडल:
    • गोरखपुर स्टेशन – 08
    • लखनऊ जं. स्टेशन – 03
    • गोण्डा, बस्ती, खलीलाबाद, सीतापुर, ऐशबाग – प्रत्येक पर 02
    • गोमतीनगर स्टेशन एवं स्टेशन कॉम्प्लेक्स – 09
    • सिद्धार्थनगर स्टेशन – 02
  • वाराणसी मंडल:
    • बनारस स्टेशन – 06
    • छपरा – 03, मऊ – 02, सीवान – 01,
    • गाजीपुर सिटी, वाराणसी सिटी – प्रत्येक पर 02
    • मैरवा, सुरेमनपुर, बलिया – प्रत्येक पर 02
    • प्रयागराज रामबाग स्टेशन – 01

लिफ्ट और एस्केलेटर की यह सुविधा बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं और बच्चों सहित सभी यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य है कि यात्रियों की यात्रा न केवल सुविधाजनक बल्कि सुरक्षित भी हो।

(पंकज कुमार सिंह)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

फोटो परिचय: यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर लगाए गए लिफ्ट एवं एस्केलेटर

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान