महुआ डाबर से 10 जून को शुरू होगा ‘शौर्यनामा’ महाअभियान देशभर के क्रांतिकारी वंशज, बुद्धिजीवी और युवा होंगे शामिल
महुआ डाबर से 10 जून को शुरू होगा ‘शौर्यनामा’ महाअभियान
देशभर के क्रांतिकारी वंशज, बुद्धिजीवी और युवा होंगे शामिल
बस्ती। ऐतिहासिक महुआ डाबर गांव से 10 जून को ‘शौर्यनामा’ महाअभियान का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर देशभर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज, इतिहासकार, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र, पत्रकार और जनप्रतिनिधि जुटेंगे।
डॉ. शाह आलम राना के संयोजन में सुबह 10 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 11 बजे स्वतंत्रता संग्राम की दुर्लभ धरोहरों की प्रदर्शनी और दोपहर 3 बजे शहीद अशफाक उल्ला खां स्मृति द्वार से क्रांति स्थल तक पदयात्रा होगी।
शाम 4:30 बजे से संकल्प सभा का आयोजन होगा, जिसे शादाब उल्ला खां, देव कबीर, सूर्यकांत पांडेय, डॉ. इरफान खान और अविनाश गुप्ता संबोधित करेंगे। संचालन अभिनेता रफी खान करेंगे।
5:30 बजे ‘गैर-चिरागी’ की पीड़ा से गांव को मुक्त करने हेतु मशाल जलाकर महुआ डाबर विजय दिवस मनाया जाएगा।
1857 की क्रांति में वीरता का परिचय देने वाले इस गांव को ब्रिटिश हुकूमत ने मिटा दिया था। अब यह शौर्यगाथा राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा बनने की ओर अग्रसर है।