स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलटी, बच्चों को मामूली चोटेंघटना बढ़नी ब्लॉक के गौड़ीहवा के पास की
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत गौड़ीहवा के पास सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह बस राणा मणि सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, कटेला बंदुवारी की बताई जा रही है, जो बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई, सभी को मामूली खरोंचें आई हैं।
पुलिस ने बस को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और घटना की जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।
ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों की तेजी और पुलिस की मदद से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बच्चों के अभिभावकों को जैसे ही खबर मिली, वे मौके पर पहुंचे और बच्चों को लेकर घर गए।