दुधवनियाँ बुजुर्ग पहुंचे पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, कहा—“सरकार कर रही है सबका काम
अशरफुल हक़
बढ़नी (शोहरतगढ़) – तहसील शोहरतगढ़ के अंतर्गत बढ़नी ब्लॉक के स्वतंत्रता सेनानी गांव दुधवनियाँ बुजुर्ग में पहुंचे पूर्व मंत्री व वर्तमान एमएलसी मोहसिन रजा ने ग्रामीणों से मुलाकात की और सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि "सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वर्तमान सरकार सबका काम कर रही है।"
पूर्व मंत्री ने युवाओं से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और समाज व देश की सेवा के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जा रही है और जरूरतमंदों को इसका लाभ दिलाने में वे स्वयं सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सईद आलम बब्बू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एक मांगपत्र सौंपा, जिसमें गांव में विवाह घर, पुस्तकालय निर्माण, धनौरा व मुजहना मार्ग को पक्का कराए जाने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार के निर्माण जैसी मांगे शामिल थीं। मोहसिन रजा ने इन सभी मांगों को गंभीरता से लेकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश हज कमेटी के कोऑर्डिनेटर चौधरी नसीम अहमद, आरएसएस संयोजक शानू खान, ग्राम प्रधान सईद आलम सहित मुस्ताक अहमद पूर्व प्रधान, मोइनुद्दीन, मसरूर आलम, इफ्तिखार अहमद, हिफजुर्रहमान, जीशान अहमद, इमरान अहमद, फ़खरुल हसन, अफसर खान सिद्दीक अहमद, सहित कई अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।