प्रधान के पति से मारपीट और जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज


बढ़नी, सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के घरुआर गांव में ग्राम प्रधान के पति राधेश्याम शर्मा के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित राधेश्याम पुत्र गैलरी की शिकायत पर पुलिस ने डढ़उल निवासी शेषराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि यह घटना 9 मई को हुई, जब राधेश्याम शर्मा ग्राम पंचायत भवन डढ़उल में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में गए थे। वहीं आरोपी शेषराम ने पंचायत भवन की चाबी मांगी। मना करने पर रास्ते में रोककर राधेश्याम शर्मा के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान