सोशल एक्टिविस्ट कलीम अहमद हुए गिरफ्तार



बढ़नी, सिद्धार्थनगर, 16 मई 2025:

ग्राम पंचायत बैरिहवा निवासी कलीम अहमद को भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4), 353(1)(ग) एवं 170 बीएनएसएस के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अभिषेक यादव निवासी बढनी की तहरीर के आधार पर की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि कलीम अहमद ने माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्णयों (जैसे सीजफायर और महाकुंभ ) से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्टें फेसबुक पर साझा की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. अभिषेक महाजन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी श्री सुजीत राय और थाना ढेबरुआ प्रभारी निरीक्षक श्री गौरव सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के सोशल मीडिया पोस्ट से दो समुदायों के बीच शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी, इसीलिए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

वहीं दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर कलीम अहमद के समर्थन में आवाजें उठने लगी हैं। फेसबुक पर 'Badr E Alam' (अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार के राष्ट्रीय संयोजक) ने एक पोस्ट में लिखा कि कलीम अहमद विधि स्नातक, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक रूप से सक्रिय व्यक्ति हैं, जिन्होंने कभी भी सांप्रदायिक नफरत फैलाने का कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि कलीम अहमद महात्मा गांधी, मौलाना आज़ाद और भगत सिंह जैसे महापुरुषों के विचारों से प्रेरित होकर काम करते रहे हैं और ऐसे व्यक्ति पर सांप्रदायिक होने का आरोप दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को "ग़ैर-ज़रूरी और मनमानी" बताया और सड़क से अदालत तक विरोध करने को कहा।



Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान