बकरीद को लेकर बढ़नी में पीस कमेटी की बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

बढ़नी, सिद्धार्थनगर। आगामी बकरीद पर्व को लेकर बुधवार शाम को बढ़नी पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बकरीद के मौके पर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी धर्मों का सम्मान करें और एकता की मिसाल पेश करें।
बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने बकरीद के दिन कस्बे में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने की मांग रखी। इस पर चौकी इंचार्ज ने नगर पंचायत को तत्काल सूचित कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बाबा इब्राहीम, परमात्मा प्रसाद उपाध्याय, सभासद निजाम अहमद, रजीउद्दीन, वसीम खान, निसार अहमद, आशीष राज, पवन पाठक, चन्दी प्रसाद शुक्ल, श्यामदेव यादव, गुलाम गौस इदरीसी, पूर्व प्रधान जमील अहमद, इश्तियाक चौधरी, गणेश अग्रहरि, हेमंत अग्रहरि, ध्रुव चतुर्वेदी, सफ़ीउल्लाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान