गरीब कल्याण संस्था ने दिवंगत दिनेश यदुवंशी के परिजनों से भेंट कर जताया शोक, आर्थिक सहयोग प्रदान किया

सद्दाम हुसैन खान
आज गरीब कल्याण संस्था के पदाधिकारियों ने संस्था के सक्रिय सदस्य स्वर्गीय दिनेश यदुवंशी जी के निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संस्था द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई एवं परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

संस्था ने आश्वासन दिया कि भविष्य में यदि परिवार को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता पड़ी तो संस्था और उसका पूरा संगठन परिवार हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी रामगोपाल यादव, प्रमुख सचिव लालजी यादव, इन्द्रजीत कन्नौजिया, परमेश कन्नौजिया, राम अनुज यादव, राजकुमार यादव एवं अनिल कुमार जी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान