दिल को झकझोर देने वाली वारदात: भिवंडी में कैसर अली की गला काटकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर:

महाराष्ट्र के भिवंडी शहर स्थित लोधा बिल्डिंग में एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। सिद्धार्थ नगर, इटवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जीवपुर गांव निवासी कैसर अली की निर्मम हत्या कर दी गई।

मृतक कैसर अली, भिवंडी में रोज़गार के सिलसिले में रहकर काम कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनके साथ काम करने वाले एक युवक ने ग्लेंडर मशीन से उनका गला काटकर हत्या कर दी। यह वीभत्स घटना जिसने भी सुनी, सन्न रह गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आरोपी युवक को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। नारपोली पुलिस स्टेशन, भिवंडी में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

भाई ने लगाया साजिश का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार मरहूम कैसर अली के भाई ने यह गंभीर आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने पगार देने के बहाने उन्हें बुलाया और पूर्व नियोजित साजिश के तहत उनकी हत्या करवा दी। परिवार अब न्याय की गुहार लगा रहा है।

यह घटना ना केवल एक परिवार की बर्बादी का प्रतीक है, बल्कि प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है। क्या काम की तलाश में दूर शहर आए मज़दूर अब सुरक्षित नहीं!

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान