बढ़नी-पचपेड़वा मार्ग के गड्ढों से मिली राहत, विधायक विनय वर्मा के प्रयास से सड़क हुई दुरुस्त

गुरुजी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर:
एनएच 730 के बढ़नी से पचपेड़वा मार्ग पर श्री बृजेश्वरी इंटर कॉलेज घरूआर से लेकर मढनी चौराहे तक सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी थी। जगह-जगह बने गड्ढों ने राहगीरों की जान मुश्किल कर दी थी। इन गड्ढों में गिरकर करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए, वहीं कुछ लोगों की जान भी चली गई। सड़क की दुर्दशा को लेकर कई बार स्थानीय समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुईं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

हाल ही में शोहरतगढ़ विधायक श्री विनय वर्मा जब डाक बंगला बढ़नी में उपस्थित थे, तब पत्रकारों ने इस गंभीर समस्या को उनके समक्ष रखा। जनहित में उठाई गई इस आवाज को विधायक ने गंभीरता से लिया और तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात की। विधायक के संज्ञान में लाने पर अधिकारियों ने 24 घंटे के अंदर सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया, जो पूरा भी हुआ।

सड़क निर्माण कार्य पूरा होते ही कुछ स्थानीय फुटपाथी नेता और स्वयंभू समाजसेवी मौके पर पहुँच कर श्रेय लेने की होड़ में लग गए। लोगों का कहना है कि जो नेता वर्षों से नदारद थे, वे अब तस्वीरें खिंचवाकर अपना योगदान दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता इस बात से हैरान है कि आखिर ये नेता अब तक कहां थे?
लोगों ने विधायक विनय वर्मा की जमकर सराहना की है। उनका मानना है कि विधायक ने कार्य को प्राथमिकता दी, न कि लाभ को। जनता कह रही है कि अगर वे खास न होते तो 21 दिन के भीतर शोहरतगढ़ से विधायक नहीं बनते।

स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है। सड़क पर अब दुर्घटनाएं कम हो गई हैं और बहुओं के सिंदूर सुरक्षित हैं — क्योंकि सड़क की मरम्मत ने अनगिनत जानें बचा ली हैं। विधायक विनय वर्मा को क्षेत्रीय जनता ने इस जनहित के कार्य के लिए आशीर्वाद और धन्यवाद दिया है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान