समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने दुर्घटना में मृत सेक्टर प्रभारी अफजल हुसैन के परिजनों को दी सांत्वना, एक लाख की आर्थिक सहायता प्रदान
सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मार्ग दुर्घटना में सपा के सेक्टर प्रभारी
मो. हुसैन उर्फ अफजल की मौत पर एक प्रतिनिधि मंडल जनपद सिद्धार्थगर के विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ जुड़ीकुईया निवासी सेक्टर प्रभारी मो. हुसैन उर्फ अफजल हुसैन पुत्र मो. युनुस के घर जा कर शोककुल को सांत्वना देने तथा समाजवादी पार्टी द्वारा परिवार को आर्थिक सहायता के रुप में एक लाख रूपये का चेक सौंपने हेतु प्रतिनिधि मंडल दिनांक 9 मई 2025 को सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ जुड़ीकुईया गांव में पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर एक लाख रूपये का चेक सौंपेगा।
फाइल फोटो मुहम्मद हुसैन
प्रतिनिधि मंडल लाल जी यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, उग्रसेन सिंह पूर्व प्रत्याशी शौहरतगढ़ विधानसभा, खुर्शीद अहमद खान राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड तथा हरि नारायण यादव विधानसभा अध्यक्ष शोहरतगढ़ शामिल हैं।
उक्त जानकारी प्रतिनिधि मंडल में शामिल सदस्य, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान ने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के पत्र के साथ यह जानकारी दी।