दारुल उलूम अहले सुन्नत में करोड़ों रुपये की घोटाले का आरोप, डीएम से शिकायत

डुमरियागंज — डुमरियागंज स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत मुरसूल उलूम टडवा मदरसे में नियुक्तियों को लेकर बड़ा घोटाला सामने आने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने मदरसे के प्रबंधक, समिति के सदस्य और कुछ जिम्मेदार अधिकारियों पर मिलीभगत कर करोड़ों रुपये के घोटाले के जरिए फर्जी तरीके से नियुक्तियां करने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, मदरसे में नियुक्तियों के दौरान योग्य उम्मीदवारों को दरकिनार कर मनचाहे लोगों को पैसे लेकर नियुक्त किया गया। इसके पीछे कई अधिकारी भी संलिप्त बताए जा रहे हैं। शिकायत में यह भी बताया गया कि इस पूरे मामले की डीएम से शिकायत की गई है और उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि मामले की गहराई से जांच की जाए, तो एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है। मामले में करोड़ों रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन से पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान