गरीब परिवार की बेटी की शादी में "गरीब कल्याण संस्था" ने किया आर्थिक सहयोग


ग्राम पंचायत झुगहवा, ब्लाक बढनी, सिद्धार्थनगर | 21 मई 2025

आज दिनांक 21 मई 2025 को ब्लाक बढनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत झुगहवा, पोस्ट खैरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर में एक अत्यंत गरीब परिवार की बेटी की शादी के अवसर पर "गरीब कल्याण संस्था" द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

यह सहयोग संस्था के सक्रिय सदस्य शफीक अहमद के आग्रह पर किया गया, जिनके प्रयास से संस्था की टीम संगठन की क्रांतिया के साथ मौके पर पहुंची। संस्था के संस्थापक रामगोपाल यादव ने न केवल आर्थिक सहायता दी, बल्कि यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी संस्था हरसंभव तरीके से गरीबों की मदद के लिए तत्पर रहेगी।


इस नेक कार्य के दौरान कई समाजसेवी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संस्था के संस्थापक रामगोपाल यादव, इन्द्रजीत दीवाना, परमेश कन्नौजिया, शफीक अहमद, शिवम यादव, दिलीप जायसवाल, संतोष चौधरी एवं ईश्वर दयाल शामिल थे।

स्थानीय लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान