तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटी, 6 युवक गंभीर रूप से घायल


शोहरतगढ़-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर सोमवार देर रात बानगंगा बैराज के पास एक तेज रफ्तार कार (UP55 AE 4748) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में जा पलटी। हादसे में बाइक सवार दो युवक और कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों—शैलेन्द्र (19), सतीश (20) और सुग्रीव (19)—को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने पर शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, कार अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराई और गड्ढे में जा गिरी। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान