दो महीने बाद कब्र से निकाली गई युवक की लाश, हत्या की आशंका

सिद्धार्थनगर: ज़िले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया तिवारी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के रहने वाले मोहम्मद कैफ़ की संदिग्ध परिस्थितियों में दो महीने पहले मौत हो गई थी। अब कोर्ट के आदेश पर आज उसकी कब्र से लाश निकाली गई है, जिससे मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

पिता ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दबंग भल्लू और असरफी ने 17 मार्च की शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर चढ़ाकर उनके बेटे की हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले इन्हीं लोगों के साथ कहासुनी हुई थी और जान से मारने की धमकी भी मिली थी।


पुलिस पर लापरवाही के आरोप

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा पुलिस ने दबाव बनाकर शव को जल्दबाज़ी में दफन करवा दिया। अब जब कोर्ट ने दखल दिया, तब जाकर शव को कब्र से बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू हुई है।

जांच के घेरे में पूरा मामला

कोर्ट के आदेश के बाद शव निकालने की प्रक्रिया पूरी की गई और आगे की जांच के लिए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, और पीड़ित परिवार को अब न्याय की उम्मीद है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान