समाजवादी पार्टी महिला सभा ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, भाजपा मंत्री के बयान पर जताया कड़ा विरोध


सद्दाम हुसैन खान 

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' में प्रमुख भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि मंत्री विजय शाह को तत्काल बर्खास्त किया जाए और भाजपा इस घृणित बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगे। साथ ही, ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई जो धर्म के आधार पर सेना की बहादुर बेटियों का अपमान करते हैं।


इस मौके पर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान ने कहा, "कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी बहादुर बेटी के लिए मंत्री विजय शाह का बयान देश की सेना और सभी महिलाओं का अपमान है। भाजपा इस मानसिकता को बढ़ावा देकर देश की एकता और सम्मान को ठेस पहुंचा रही है।"


महिला सभा जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी ने कहा, “भाजपा एक महिला विरोधी सोच वाली पार्टी है। जो नेता वीर बेटियों को आतंकवादी की बहन कहने की हिमाकत करते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

ज्ञापन सौंपने के दौरान लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव दिनेश यादव, जिला पंचायत सदस्य रिंधु पासवान, कौशल्या यादव, मीना देवी, रफीक अहमद, ईश्वरी देवी, मनोज यादव सहित कई अन्य समाजवादी नेता मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान