भाजपा मंत्री विजय शाह की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

सद्दाम हुसैन खान 

15 मई, 2025 इटवा

इटवा: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी और देश की शान कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज इटवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इटवा कांग्रेस कार्यालय से इटवा चौराहा तक जुलूस निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया और मंत्री विजय शाह को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।


इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा, "कर्नल सोफिया, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन पर आतंकवादियों की बहन जैसा अपमानजनक बयान देकर विजय शाह ने देश, नारी और सेना का अपमान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्काल उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह बयान पार्टी की आधिकारिक सोच को दर्शाता है?"

वहीं निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉक्टर नादिर सलाम ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर अपनी दूषित सोच और गटर स्तरीय मानसिकता का परिचय दिया है। यह बयान न सिर्फ सेना का बल्कि देश की हर बेटी का अपमान है। इससे एक बार फिर भाजपा का महिला और देश विरोधी चेहरा उजागर हुआ है।"

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ठाकुर प्रसाद तिवारी, अब्दुल सलाम वकील, मैनुद्दीन प्रधान, रियाज़ मनिहार, आसिफ रिज़्वी, शकील अहमद, अर्जुन कन्नौजिया, अकबर अली, मुस्तकीम ख़ान, मेराज अहमद, मुनीर अहमद, संदीप कुमार, दिलीप विश्वकर्मा, शोएब रज़ा, कमरुद्दीन, कमाल वलीउल्लाह हाशमी, अर्जुन मिश्रा, सलमान, उस्मान, गोविंद नारायण मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान