शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने किया सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भवन का शिलान्यास


शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम

बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
प्रदेश में शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ने और प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक और अपना दल नेता श्री विनय वर्मा ने बरहनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के नए भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक विनय वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय भवन के निर्माण से न केवल बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा, बल्कि यह कदम समाज के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।

विधायक ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि शिक्षा के क्षेत्र में हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा जागरूकता अभियानों के तहत यह पहल एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरी है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान