सपा प्रतिनिधिमंडल ने सड़क दुर्घटना में दिवंगत कार्यकर्ता के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

सद्दाम हुसैन 

सिद्धार्थनगर (शोहरतगढ़): समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए सपा के सेक्टर प्रभारी स्व. मो. हुसैन उर्फ अफजल के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता राशि रविवार को ग्राम जुड़ीकुइयाँ स्थित उनके आवास पर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनकी पत्नी मैमुननिशा को सौंपी गई।

प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान और विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव शामिल रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की और पार्टी अध्यक्ष की ओर से दी गई सहायता राशि सौंपी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मो. हुसैन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके परिवार की आर्थिक मदद की है। पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने इसे गरीब कार्यकर्ता के प्रति संवेदनशीलता की मिसाल बताया और कहा कि पार्टी उनके साथ सदैव खड़ी है।

यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि पार्टी अपने छोटे से कार्यकर्ता को भी महत्व देती है, यह सहायता राशि उसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने इस मदद के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया है।

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नेता मुरली मिश्रा, प्रधान सोनू यादव, छात्रसभा जिलाध्यक्ष विष्णु उमर समेत अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान