फातिमा इंटर कॉलेज सेमरी में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन




सेमरी, सिद्धार्थनगर।
फातिमा इंटर कॉलेज सेमरी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्रों की प्रतिभा और मेहनत को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रमों से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने समाज में व्याप्त बुराइयों पर आधारित नाटक, प्रेरणादायक गीत, ओजस्वी भाषण तथा एनसीसी परेड और गीत के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले पांच-पांच छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। अन्य सभी कक्षाओं के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके कक्षा अध्यापकों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं, एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को श्री विश्व विजय सिंह, डॉ. नादिर सलाम और एएनओ श्री जुबेर अहमद द्वारा मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में चल रहा यह संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। डॉ. नादिर सलाम ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय लगातार प्रतिभाशाली छात्रों को तैयार कर रहा है और हर संभव संसाधन उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सैयद सुहेल अहमद, विद्यालय के संस्थापक अब्दुल सलाम खान एडवोकेट, ANO जुबेर अहमद, हेडमास्टर धर्मराज सिंह, बसंतु कुमार, प्रधान मोहम्मद फारूक, महताब आलम, डॉक्टर जमाल अहमद, नेत्र सर्जन डॉ. नदीम अहमद, डॉ. मुजम्मिल हुसैन, डॉ. नफीस अहमद, सहायक अध्यापक पंकज कुमार यादव, प्रवक्ता मुकेश सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, अशोक कुमार, सूरज सोनी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रशंसा पत्रों के वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान