रेहान अहमद ने Divine Wisdom Academy में किया टॉप, 99.83% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास



बढ़नी– Divine Wisdom Academy के होनहार छात्र रेहान अहमद ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल में टॉप किया। उन्होंने LKG कक्षा में 99.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और पूरे स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने का गौरव हासिल किया।

रेहान की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता, शिक्षकों और पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल है। उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि यदि समर्पण और सही मार्गदर्शन मिले तो छोटी उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

रेहान के माता-पिता ने उनकी सफलता का श्रेय विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षकों और उनके आशीर्वाद को दिया। Divine Wisdom Academy ने हमेशा से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया है, और यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है।

विद्यालय प्रशासन ने भी रेहान को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।


Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान