जामिया मिल्लिया इस्लामिया के डॉ. उमर फारूक़ एकेडमिक काउंसिल चुनाव में विजयी, सिद्धार्थनगर में खुशी की लहर





नई दिल्ली, 8 अप्रैल 2025 — जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली के इस्लामिक स्टडीज़ विभाग से जुड़े प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. उमर फारूक़ ने हाल ही में सम्पन्न हुए एकेडमिक काउंसिल चुनाव में फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एंड लैंग्वेजेज़ का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार जीत दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के प्रसिद्ध गांव दुधवनिया बुजुर्ग से ताल्लुक रखने वाले डॉ. फारूक़ की इस सफलता ने न केवल विश्वविद्यालय में उनके योगदान को सम्मानित किया है, बल्कि उनके पैतृक गांव और जिले को भी गौरवान्वित किया है। दुधवनिया गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।

डॉ. फारूक़ को शिक्षकों, छात्रों और अकादमिक समुदाय की ओर से लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। उनकी यह जीत उनके समर्पित शैक्षणिक कार्य, ईमानदारी और सहकर्मियों के विश्वास का प्रतीक मानी जा रही है।

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. फारूक़ ने कहा, “यह जीत सभी ईमानदार शिक्षकों की दुआओं, सहयोग और विश्वास का परिणाम है। मैं उन सभी दोस्तों और साथियों का शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने मुझे समर्थन दिया और अपने वोट के माध्यम से मेरा हौसला बढ़ाया।”

उन्होंने आगे कहा, “यह सफलता मेरे लिए एक बड़ी ज़िम्मेदारी है, जिसे मैं ईमानदारी, निष्ठा और न्याय के साथ निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।”

डॉ. उमर फारूक़ की यह जीत न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उच्च शिक्षा क्षेत्र में नैतिक मूल्यों और समर्पण की जीत भी कही जा सकती है।


Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान