नेशनल हेराल्ड संपत्ति को सीज किए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा सीज किए जाने एवं कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. आर. राजा गणपति को सौंपा।
डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस तरह के उत्पीड़नात्मक रवैये से बाज नहीं आई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी।