ब्रेकिंग न्यूज़ | सिद्धार्थनगर स्वर्ण व्यवसायी सुनील वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा



सिद्धार्थनगर जिले की एसओजी सर्विलांस टीम और मोहाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। स्वर्ण व्यवसायी सुनील वर्मा की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, लूटपाट के बाद सुनील वर्मा को जिंदा जलाकर मार दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और पहले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि घटना में तीन और लोग शामिल थे, जिन्हें नेपाल भागने की फिराक में पुलिस ने चेकिंग के दौरान धर दबोचा।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन मोहाना थाना अध्यक्ष बाल-बाल बच गए।

इस साहसिक कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन ने पूरी पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान