बढ़नी: डॉ. एस.एन. सोनकर ने किया डीएसके मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन



सिद्धार्थनगर, 5 अप्रैल 2025: आज इटवा रोड, धर्मकांटा, बढ़नी में डीएसके मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन प्रख्यात चिकित्सक डॉ. एस.एन. सोनकर के हाथों संपन्न हुआ।
 इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में डॉ इस्तियाक अहमद, डॉ अफजल हुसैन, ज़ाकिर हुसैन, इंजीनियर जियाउल हक फैकल्टी( NEOM IAS academy) सईदुर्रहमान क्षेत्र के प्रमुख लोग, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और स्थानीय निवासी शामिल हुए। यह नया हॉस्पिटल बढ़नी सिद्धार्थनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. एस.एन. सोनकर ने उद्घाटन के दौरान कहा, "डीएसके मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह हॉस्पिटल क्षेत्र के लोगों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। " हॉस्पिटल में आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की सुविधा मौजूद है।

हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि उनकी प्राथमिकता किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग इसका लाभ उठा सकें। उद्घाटन के अवसर पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

स्थानीय लोगों ने डॉ. सोनकर और हॉस्पिटल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की। उनका मानना है कि यह हॉस्पिटल न केवल इलाज के लिए एक नया विकल्प प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा देगा। डीएसके मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन से बढ़नी सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य सेवाओं का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान