डुमरियागंज: सपा विधायिका सैय्यदा खातून की गाड़ी से टक्कर, दो बाइक सवार घायल, विधायिका को भी आई चोट
सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़-बांसी मार्ग पर रविवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। डुमरियागंज से समाजवादी पार्टी की विधायिका सैय्यदा खातून की गाड़ी की टक्कर एक बाइक से हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पास हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, विधायिका सैय्यदा खातून को भी हादसे में सिर में चोटें आई हैं और उनका भी उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सपा के जिला अध्यक्ष लालजी यादव और पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।