विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में चला स्वास्थ्य जागरूकता अभियानमसीहा उबैद सिद्धार्थ ट्रस्ट और प्रधान मेडिकल एजेंसी की सराहनीय पहल



सिद्धार्थनगर (बढ़नी):
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विकास खंड बढ़नी के ग्राम पंचायत टीसम में मसीहा उबैद सिद्धार्थ ट्रस्ट और प्रधान मेडिकल एजेंसी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की जानकारी देना था।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहत हेल्थ सेंटर के जनरल फिजिशियन डॉ. तौसीफ अहमद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर ओबैदुल्लाह खान ने की, जबकि संचालन का दायित्व डॉ. मसीहुद्दीन खान ने निभाया।
कार्यक्रम में शकील अहमद शाह, जावेद अहमद, ज़ियाउल हक़, गयासुद्दीन खान, सलाहुद्दीन खान, इकरामुलहक़ खान, और नौशाद आलम, फरहान खान, अयान खान, महमूद अहमद , उजैर अहमद, कमाल अहमद, जैसे कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से मुफ्त परामर्श प्राप्त किया।

मुफ्त जांच शिविर में बीपी, शुगर, वजन और अन्य जरूरी प्राथमिक जांचें की गईं, जिससे ग्रामीणों को समय रहते अपने स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकी।

स्थानीय जनता ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मसीहा उबैद सिद्धार्थ ट्रस्ट की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान