नामिष राय की शानदार कविता





यूपी की गंगा ने क्या ना देखा
यूपी की गंगा ने क्या ना देखा
 सत्तावन की क्रान्ति देखी
सैंतालीस का विभाजन देखा।
 सम्भल के दंगे देखे काशी का युद्ध देखा 
प्रयागराज का कुम्भ देखा काशी का मन्दिर देखा। 
यूपी की गंगा ने क्या ना देखा 
मौर्यो का उदय देखा मुगलो का पतन देखा । 
झासी की रानी को देखा नाना साहेब से वीर को देखा।
बी॰ एच० यू॰ का निर्माण देखा 
अयोध्या का मन्दिर देखा। 
कन्नौज का इत्र देखा विन्ध्याचल का पुण्य देखा। 
यूपी की गंगा ने क्या ना देखा।
लाल-बहादुर शास्त्री को देखा 
देखा इंदिरा गांधी को
भारत पाक का युद्ध देखा 
सन पैसठ का विध्वंस देखा
श्रृंगवेरपुर की रौनक देखी 
देखा राम नगर का क़िला 
यूपी की गंगा ने क्या ना देखा। 
यूपी की गंगा ने क्या ना देखा। 
यूपी की गंगा ने सब देखा।

नमिष राय

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान