प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, सामाजिक चेतना का संदेश
ढेबरुआ, सिद्धार्थनगर,
आज दिनांक 14 अप्रैल को राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले सामाजिक चेतना मंच, ढेबरुआ बढ़नी, सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य प्रभात फेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे बृजेश्वरी इंटर कॉलेज ग्राउंड से प्रभात फेरी के रूप में हुई, जो बस स्टॉप तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग, मालगोदाम चौराहा, मुडिला होते हुए पुनः बस स्टॉप चौराहा से ढेबरुआ चौराहे पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में जनसमूह का उत्साह देखने लायक था। सामाजिक जागरूकता, संविधानिक मूल्यों और समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व के नारों से वातावरण गूंज उठा।
ढेबरुआ चौराहे पर एक मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे आर. पी. यादव जी, पूर्व प्राचार्य।
विशिष्ट अतिथियों में अमरनाथ जी, अशोक कुमार, इंजीनियर जियाउलहक, सागर पाठक शान, हरिनंदन उर्फ परती बाबा, होली प्रसाद, मदनलाल और अमित मौर्या उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माया बौद्ध जी द्वारा एक प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी दर्शकों को प्रेरित किया और डॉ. अंबेडकर के विचारों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।
सहयोगी साथियों में जगदीश, शत्रुघ्न मास्टर साहब, आशीष संगम जी, डॉ. मनोज गौतम, सुरेश कुमार, भीम प्रकाश आजाद, संजय कुमार अंगूर बाबा, दुर्गेश कुमार और राहुल कुमार की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश विश्वकर्मा जी द्वारा किया गया, जिन्होंने मंच का कुशलता से संचालन करते हुए सभी वक्ताओं को मंच पर आमंत्रित किया।
आयोजक टीम:
राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले सामाजिक चेतना मंच, ढेबरुआ बढ़नी, सिद्धार्थनगर ने इस सफल आयोजन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, समानता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।