ब्रेकिंग न्यूज़ — सिद्धार्थनगर की बिटिया ने बढ़ाया जिले का मानशोहरतगढ़ की रिद्धि सिंह का महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन


शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर 28 अप्रैल


सिद्धार्थनगर: जिले के शोहरतगढ़ तहसील के बेलवा गांव की होनहार खिलाड़ी रिद्धि सिंह ने एक बार फिर सिद्धार्थनगर का नाम रोशन किया है। रिद्धि का चयन महिला अंडर-19 टीम में हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

रिद्धि सिंह इस समय बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 और सीनियर टीम की सक्रिय सदस्य हैं। दाएं हाथ से लेग ब्रेक और गूगली गेंदबाजी में माहिर रिद्धि निचले क्रम में आकर आक्रामक बल्लेबाजी भी करती हैं। उनकी विविधतापूर्ण गेंदबाजी और बेहतरीन प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अंडर-19 राष्ट्रीय टीम में जगह मिली।

रिद्धि के पिता, उमेश प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए कहा कि बेटी की कड़ी मेहनत और लगन ने आज परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। रिद्धि की इस सफलता पर बेलवा गांव सहित पूरे शोहरतगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। गांव के लोग मिठाइयाँ बाँटकर और एक-दूसरे को बधाइयाँ देकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि रिद्धि सिंह पिछले कई वर्षों से क्रिकेट में निखरती प्रतिभा के रूप में उभरी हैं। उनकी इस सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

रिद्धि अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। जिलेवासियों को उनसे बड़े टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।


Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान