डॉ. जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने रचा इतिहास, शानदार परीक्षा परिणाम से विद्यालय गौरवान्वित दुधनिया बुजुर्ग की आसिफा मुजीबुर्रहमान ने पहला स्थान प्राप्त किया
बढ़नी, सिद्धार्थनगर:
डॉ. जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल इण्टर कॉलेज, औरहवा, बढ़नी के होनहार छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक नया इतिहास रच दिया है। छात्रों की मेहनत और समर्पण ने विद्यालय को गौरवान्वित कर दिया है और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।
हाई स्कूल परीक्षा परिणामों में दुधवनिया बुजुर्ग की आसिफा मुजीबुर्रहमान ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके बाद अफरा एबादुर्रहमान दुधवनियाबुजुर्ग ने 89% अंकों के साथ दूसरा स्थान और तबस्सुम ने 87% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इसी क्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में शादिया मुश्ताक ने 81.2% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अजरा सुनदुस डॉ सगीर अहमद दुधवनियाबुजुर्ग ने 81% अंकों के साथ द्वितीय और फरीदा ने 79.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
छात्रों की इस अद्वितीय सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अब्दुल मुबीन और प्रधानाचार्य श्री अब्दुर्रकीब ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इसे छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण – श्री कमरूल हुदा, श्री शशांक पाण्डेय, श्री राजेश विश्वकर्मा, श्री असदुल्लाह, श्री सज्जाद हुसैन और श्री राम औतार विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने भी सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है। इस वर्ष का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम इस प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि छात्रों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देगी और भविष्य में विद्यालय नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।