डेकहरी बुजुर्ग में कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल




सिद्धार्थनगर, बढ़नी — ढकहरी बुजुर्ग गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षणिक हस्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र कुमार जी, मनीराम गौतम जी, डॉक्टर अरुण गौतम जी, रामकुमार गौतम जी, अयोध्या प्रसाद गुरुजी एवं महीनकू गौतम जी रहे, जिन्होंने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।

मुख्य अतिथि के रूप में ढकहरी बुजुर्ग के ग्राम प्रधान श्री रिंकू चौधरी जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें जिला अध्यक्ष राजेंद्र भारती जी, जिला प्रभारी शिवचंद्र भारती जी एवं शमीम अख्तर जी, विधानसभा महासचिव मंगेश यादव जी, और नगर अध्यक्ष वासुदेव कसौधन जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अन्य विशिष्ट अतिथियों में अतिकुर रहमान उर्फ बाला सिंह, इंजीनियर जियाउलहक, उमेश यादव जी, पूर्व प्रधान हरिनारायण यादव जी, टिंकू चौधरी जी, श्री राजेंद्र पांडे गुरुजी, विजय कुमार अग्रहरी जी, फूलचंद गौतम जी, श्याम सुंदर गौतम जी, विजय गौतम जी, पप्पू प्रसाद बौद्ध जी, राम अचल गौतम जी, चरित्र गौतम जी, एवं श्री निर्विकार जी शामिल रहे।

कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द, शिक्षा, युवाओं की भूमिका और सामाजिक जागरूकता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

गांव वासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजन की सफलता पर सभी ने आयोजकों को बधाई दी।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान